नेपाल की महिला कांवरिया की बिगड़ी तबीयत, डायरिया और तेज बुखार से अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन
कांवरिया का उपचार करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

कांवरिया का उपचार करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

Nepal Kanwariya Health : श्रावणी मेले के दौरान बाबाधाम की कांवड़ यात्रा पर निकली नेपाल की एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई. डायरिया, उल्टी और तेज बुखार से पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Nepal Kanwariya Health : श्रावणी मेले के दौरान बाबाधाम की पैदल कांवर यात्रा पर निकली नेपाल की एक महिला शिवभक्त की अचानक तबीयत बिगड़ने से कांवरिया पथ पर अफरा-तफरी मच गई. डायरिया की चपेट में आने के बाद महिला को लगातार उल्टी और तेज बुखार की शिकायत होने लगी. हालत गंभीर होने पर साथी कांवरियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

नेपाल के सरलाही जिले की रहने वाली हैं महिला कांवरिया

बीमार महिला की पहचान नेपाल के सरलाही जिला अंतर्गत मलघवा थाना क्षेत्र के अरनाहा गांव निवासी रामबाबू महतो की 45 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है. वह अपने कांवरिया दल के साथ सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबाधाम की पैदल यात्रा पर निकली थीं.

उल्टी और बुखार के बाद अचानक बिगड़ी हालत

महिला के साथ यात्रा कर रहे कांवरिया अमीन महतो ने बताया कि यात्रा के दौरान सरस्वती देवी को अचानक लगातार उल्टी होने लगी और तेज बुखार आ गया. कुछ ही देर में उनकी स्थिति गंभीर होने लगी, जिसके बाद साथी श्रद्धालुओं ने बिना देर किए छपरहिया धर्मशाला के समीप से एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

मेडिकल टीम ने शुरू किया उपचार

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.

कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य सेवाएं बनीं सहारा

श्रावणी मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवरिया पथ पर विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. इन शिविरों में तैनात स्वास्थ्यकर्मी जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे यात्रा के दौरान बीमार पड़ने वाले कांवरियों को समय पर इलाज मिल सके.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन