पंजवारा दुर्गा मंदिर में गूंजेंगे मां के जयकारे, डोली पर आगमन व हाथी पर विदाई

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 11 Mar 2026 7:41 PM

विज्ञापन

चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बढ़ गया है. बांका जिले के पंजवारा पंचायत स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में नवरात्र की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

विज्ञापन

गौरव कश्यप, पंजवारा. चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बढ़ गया है. बांका जिले के पंजवारा पंचायत स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में नवरात्र की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. 19 मार्च से शुरू हो रहे वासंतिक नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पंडितों के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिनों तक चलेगा. 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी, जबकि 27 मार्च को महानवमी के साथ नवरात्र का समापन होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार माता का आगमन डोली पर हो रहा है. जिसे आर्थिक मंदी, प्राकृतिक आपदा या राजनीतिक हलचल का संकेत माना जाता है. वहीं माता की विदाई हाथी पर होगी, जो अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. नवरात्र के प्रमुख कार्यक्रमों के तहत 19 मार्च को कलश स्थापना की जायेगी. 26 मार्च को महाअष्टमी व्रत और महानिशा पूजा का आयोजन होगा. 27 मार्च को महानवमी के अवसर पर हवन, पूजन और विसर्जन के साथ महावीरी जुलूस निकाला जायेगा, जबकि 28 मार्च को दशमी के दिन व्रत का पारण किया जायेगा. इधर, 19 मार्च से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी शुभारंभ होगा. पंडित सुदर्शन झा ने बताया कि इस संवत्सर के राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे. गुरु के राजा होने से शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलते हैं, जबकि मंगल के मंत्री होने से साहस और ऊर्जा से जुड़े कार्यों में तेजी आने की संभावना रहती है. उन्होंने बताया कि 19 मार्च को सूर्योदय के बाद सुबह 6:41 बजे से प्रतिपदा तिथि शुरू होने के कारण कलश स्थापना पूरे दिन की जा सकेगी. पंजवारा और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन