चर्चा का विषय बना है दामाद व सास की शादी, लोग कर रहे निंदा

Updated at : 28 Apr 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
चर्चा का विषय बना है दामाद व सास की शादी, लोग कर रहे निंदा

people are condemning

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के छत्रपाल हीरमोती गांव निवासी दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी के द्वारा दामाद से शादी कर लेने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इस घटनाक्रम की जमकर निंदा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कटोरिया थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी सिकंदर यादव की पत्नी का विगत आठ माह पूर्व मौत हो गयी थी. जिसके बाद उनकी शादी रिश्ते में साली से करायी गयी थी. लेकिन सास गीता देवी से भी उसका अवैध संबंध था. मतदान के दिन वह अपनी सास से मिलने हीरमोती गांव पहुंचा था. इस दौरान गांव के कुछ युवाओं को शक हुआ. और उनका पीछा करते हुए गांव के समीप जंगल में दोनों को संदेहास्पद स्थिति में पाया. जिसके बाद ग्रामीणों ने गत शनिवार को कोर्ट में दोनों की शादी करा दी. बताया जा रहा है शादी के बाद जब दिलेश्वर दर्वे अपने गांव धोबनी पहुंचा तो वहां भी उनकी दूसरी पत्नी व परिजनों के द्वारा इस घटना पर जमकर बबाल काटा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन