स्वीप कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को करें जागरूक

Updated:
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को करें जागरूक

एडीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन

अमरपुर. नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में एडीएम अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. मौके पर एडीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. जिन बूथों पर बेसिक सुविधा उपलब्ध नहीं है, वैसे बूथों को चिह्नित कर अविलंब बेसिक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. गत विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कुछ बूथों पर काफी कम मतदान हुआ था, वैसे बूथों पर स्वीप कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया, ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके. एडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया. इसे शत प्रतिशत पूरा किया जाना है. वीएम टू एवं वीएम थ्री से संबंधित रिपोर्ट सभी 21 सेक्टर पदाधिकारियों को देनी है. इस मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक राज, शंभुगंज बीडीओ नीतीश कुमार, अमरपुर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार समेत सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन