आज से खरमास, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 13 Mar 2026 6:39 PM

विज्ञापन

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ आज यानि शनिवार से खरमास की शुरुआत हो जायेगी. इसके साथ ही एक माह तक शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जायेगा

विज्ञापन

पंजवारा. सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ आज यानि शनिवार से खरमास की शुरुआत हो जायेगी. इसके साथ ही एक माह तक शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जायेगा. पंडित सुर्दशन झा ने बताया कि 14 मार्च की रात व 15 मार्च की तड़के 3:07 बजे सूर्यदेव कुंभ राशि को छोड़कर अपने गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही पुनः शुभ कार्यों की शुरुआत हो जायेगी. हालांकि 19 से 27 मार्च तक चलने वाले वासंतिक चैत्र नवरात्र के दौरान कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की अनुमति रहेगी. इस अवधि में यज्ञोपवीत संस्कार, मुंडन, अन्नप्राशन, दुकान उद्घाटन व गया तीर्थ में श्राद्ध कर्म जैसे कार्य किए जा सकते हैं. लेकिन लग्न के मुहूर्त नहीं होने के कारण विवाह नहीं होगा. खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से जुलाई तक विवाह के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी. अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29, मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14, जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 तथा जुलाई में 1, 6, 7, 11 और 12 को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. धर्मशास्त्र आचार्य भावेश चौबे ने बताया कि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास आरंभ हो जायेगा. भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने से 20 नवंबर तक पुनः मांगलिक कार्य बंद रहेंगे. इसके बाद नवंबर और दिसंबर में विवाह के सीमित मुहूर्त ही उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन