सहकारी मंडप में कांवरियों को मिल रहा है विभागीय योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
सहकारी मंडप में कांवरियों को मिल रहा है विभागीय योजनाओं की जानकारी

सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर कांवरिया पथ के जिलेबिया व धौरी धर्मशाला के समीप सहकारी मंडप का शुभारंभ किया गया है.

विज्ञापन

बांका. सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर कांवरिया पथ के जिलेबिया व धौरी धर्मशाला के समीप सहकारी मंडप का शुभारंभ किया गया है. जिसका उद्घाटन राज्य सहकारिता मंत्री डाॅ प्रेम कुमार के द्वारा गत 19 जुलाई को किया गया है. इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी मो जैनुल आबदीन अंसारी ने बताया है कि सहकारी मंडप में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, नि:शुल्क पेयजल और चाय की व्यवस्था की गयी है. साथ ही यहां सहकारिता विभाग से संबंधित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. इसे लेकर पोस्टर, बैनर व पंपलेट का वितरण भी किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन