फोर्टीफाइड चावल के बारे में जविप्र दुकानदारों को दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन
फोर्टीफाइड चावल के बारे में जविप्र दुकानदारों को दी गई जानकारी

फोर्टीफाइड चावल में कृत्रिम तरीके से पोषक तत्वों को बढ़ाया जाता है.

विज्ञापन

शंभुगंज. आईटी भवन शभुगंज परिसर स्थित मिनी सभागार में गुरुवार को एम ओ भुपेंद्र सिंह के अध्यक्षता में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से फोर्टीफाइड चावल की गुणवत्ता पर विशेष रूप से चर्चा किया गया. बताया गया कि विभागीय दिशा- निर्देश पर सभी दुकानदारों को फोर्टीफाइड चावल के फायदे बताये गये. एमओ द्वारा कहा गया कि फोर्टीफाइड चावल में कृत्रिम तरीके से पोषक तत्वों को बढ़ाया जाता है. यह चावल, आम चावल जैसा ही दिखता है. इस चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 1, बी 2, ज़िंक जैसे पोषक तत्व होते हैं. फोर्टीफाइड चावल में कई फायदे हैं. इसके उपयोग से कुपोषण की समस्या दूर होती हैं. शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. मेटिबांलिज्म रेट बढ़ता है एवं शरीर में ताजगी आती हैं. इससे बच्चों का शारीरिक विकास तेज होती हैं. बैठक में उपस्थित सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को एमओ द्वारा निर्देश दिया गया कि यह जानकारी सभी लाभुकों को देना है. ताकि लाभुक फोर्टीफाइड चावल का सेवन कर बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उठा सकें. इस मौके पर सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन