जमीन में हिस्सा मांगने पर ससुरालवालों ने महिला को पीटकर किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2024 12:18 AM
बेलडीहा गांव में ससुर व देवर से हिस्सा मांगने गयी एक विधवा महिला को परिजनों ने धारदार हथियार से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
बेलहर(बांका). थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में ससुर व देवर से हिस्सा मांगने गयी एक विधवा महिला को परिजनों ने धारदार हथियार से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसके बाद महिला की पुत्री ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
जख्मी मुक्ता देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद ससुर एवं देवर द्वारा हम लोगों को पुश्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं दिया गया है. मैं देवघर में रहती हूं. आज जब मैं अपनी पुत्री के साथ बेलडीहा आकर अपने हिस्से की जमीन मांगने आयी तो मेरे ससुर राज किशोर सिंह, सास कौशल्या देवी, देवर अमित कुमार सिंह एवं उसकी पत्नी ने जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर हमला कर दिया. मेरा हाथ बुरी तरह कट गया. मैंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. इस संबंध में जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.बकरी लेकर लौट रही महिला के साथ की छेड़खानी
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बहियार से बकरी लेकर लौट रही अकेली महिला के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता द्वारा मोबाइल से दी गयी सूचना से मौके पर पहुंचे पति ने आरोपित मनचले को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पकड़ाये आरोपित का नाम पप्पू कुमार यादव ग्राम राजासारे है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बहियार में चर रही बकरी को लेकर घर लौट रही थी. तभी मनचले युवक ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया. विरोध करने पर की गयी मारपीट में पीड़िता जख्मी भी हो गयी. सूचना पर पहुंचे पति ने आरोपित को पकड़ कर 112 नंबर पर कॉल किया. फिर आरोपित युवक को कटोरिया थाना से पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया. जख्मी पीड़िता का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. पीड़िता ने कटोरिया थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










