Banka, बाराहाट में अखंड सौभाग्य की कामना को सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 2:54 PM

विज्ञापन

बाराहाट में अखंड सौभाग्य की कामना को सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

विज्ञापन

बाराहाट( बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट,

प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अखंड सौभाग्य एवं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ वट सावित्री पूजा-अर्चना की. पूजा को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा. रंग-बिरंगे परिधानों एवं सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं पूजा की थाल लेकर आसपास स्थित वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं.

वहीं वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए. विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई. महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की.

पूजा के उपरांत पंडितों द्वारा वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण कराया गया.इस दौरान कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नारी सम्मान, पारिवारिक संस्कार एवं आदर्श जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी महिलाओं को दी गईं.

पूरे प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पूजा को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा तथा महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पर्व को धूमधाम से संपन्न किया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन