Banka, तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले पूर्व विधायक, दी सांत्वना
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 2:59 PM
विज्ञापन
तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले पूर्व विधायक, दी सांत्वना
विज्ञापन
रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट,
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी गांव में तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद पूर्व विधायक भूदेव चौधरी चन्दन साह के घर शनिवार को पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया. पूर्व विधायक भूदेव चौधरी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर एवं दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने को कहा. पूर्व विधायक श्री चौधरी ने कहा कि पिता की नजरों के सामने पुत्र का असमय काल के गाल में समां जाना काफी पीड़ादायक होता है ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. साथ ही कहा कि मामले में आपदा प्रबंधन से सरकारी सहायता दिलाने के लिए प्रयास किया जायेगा. मालूम हो कि गत शुक्रवार को टेकनी गांव स्थित धोबिया पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से सोनू कुमार (14) की मौत हो गई. मृतक सोनू नया टोला मधाय निवासी चंदन साह का पुत्र था .प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










