अवैध रूप से संचालित दवा दुकान व क्लीनिक सील, संचालक समेत तीन हिरासत में

Updated at : 04 Mar 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित दवा दुकान व क्लीनिक सील, संचालक समेत तीन हिरासत में

अवैध रूप से संचालित दवा दुकान व क्लीनिक सील, संचालक समेत तीन हिरासत में

विज्ञापन

अमरपुर. डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड एवं क्लीनिकों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम में एसडीएम अवनिश कुमार, सीएस डॉ अनिता कुमारी, एसडीपीओ विपिन बिहारी व ड्रग्स इंस्पेक्टर शामिल थे. पवई चौक स्थित पार्वती मेडिकल हॉल एवं यूको बैंक पवई परिसर में अवैध रूप से क्लीनिक चलाये जाने की सूचना पर छापामारी की गयी. पार्वती मेडिकल हॉल में दवा व लाइसेंस की जांच की. जांच में दवा दुकान के लाइसेंस की वैधता 2002 तक ही पाया गया. दुकानदार द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं देने पर दवा दुकान को सील कर दिया गया. इसके बाद यूको बैंक परिसर स्थित अवैध क्लीनिक चलाये जाने की सूचना पर छापामारी की. जहां एक गर्भवती महिला इलाजरत पाया गया. जांच टीम द्वारा आवश्यक कागजात की मांग की गयी. लेकिन संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर संचालक ब्रजेश पांडेय को हिरासत में लेकर क्लीनिक को भी सील कर दिया. इसके बाद शहर के पानी टंकी के समीप मानसी अल्ट्रासाउंड पहुंचे. लेकिन अल्ट्रासाउंड का शटर बंद पाया गया. लेकिन जब आशंका हुई तो शटर को खुलवाया गया तो अल्ट्रासाउंड कक्ष में दो तीन मरीज बैठा था. इसके अलावा स्टाफ रूम में रंजीता कुमारी एवं अंकित कुमार था. पूछताछ में स्टाफ द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर दोनों को हिरासत में ले लिया. छापामारी की सूचना पर शहर में लगभग एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से संचालित हो रहे जांच घर शटर गिराकर फरार हो गये. एसडीएम ने बताया कि मानसी अल्ट्रासाउंड का शटर छापामारी की सूचना पर बंद पाया गया. लेकिन जांच के दौरान स्टाफ अंदर में ही पाया गया. अल्ट्रासाउंड के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक भी नहीं थे. आशंका है कि स्टाफ द्वारा ही चिकित्सक का फर्जी हस्ताक्षर कर मरीज को रिपोर्ट दिया जा रहा है. पूछताछ में संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर दोनों स्टाफ को हिरासत में लेकर दुकान सील कर दिया गया है. पवई में भी दवा दुकान अवैध रूप से पाते हुए सील कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन