25 तक अनिवार्य रूप से होगा प्रतिमा विसर्जन

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 21 Jan 2026 8:53 PM

विज्ञापन

वसंत पंचमी व शबे बरात को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

पंजवारा. वसंत पंचमी व शबे बरात को लेकर बुधवार को पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बाराहाट के बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौजूद रहे. बैठक के दौरान प्रशासन ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होने वाले पूजा आयोजनों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश जारी किये. अधिकारियों ने कहा कि पूजा आयोजन के लिए थाना में पूर्व से लिखित आवेदन देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा किसी भी प्रकार के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जायेगी. प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन किसी भी स्थिति में रविवार तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा. विसर्जन जुलूस में भी डीजे बजाने पर सख्त रोक रहेगी. शबे बरात को लेकर भी शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी. बैठक में सबलपुर मुखिया निखिल बहादुर सिंह, पंजवारा मुखिया भोला पासवान, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, एसआइ सतीश कुमार, एसआइ सुनील तिवारी, एसआइ रामप्रवेश प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर, रमेश मंडल, रामजी भगत, ललित किशोर, गौहर अंसारी, राजेश झा, हरीकिशोर कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे. प्रशासन ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाये रखने व आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन