शराब के साथ आधा दर्जन लोग गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Updated at : 07 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ आधा दर्जन लोग गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

शराब के साथ आधा दर्जन लोग गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर शराब के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौंसी श्याम बाजार के समीप से बाराहाट हिजरार गांव निवासी महरूफ कुमार को 08.970 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया. वहीं कटोरिया मकना गांव के समीप से मकना गांव निवासी अशोक तुरी को 05 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि लेटवा गांव के समीप से उक्त गांव निवासी बिंदू हेम्ब्रम को पांच लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. राजबाडा पुल के समीप से लहरनिया गांव निवासी संजय कुमार यादव को करीब एक लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं अमरपुर नयाचक गांव के समीप से उक्त गांव निवासी मुनचुन कुमार, पांडू कुमार को 01.875 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. धोरैया बसबिट्टा नदी किनारे से बघमारा निवासी प्रेम कुमार ठाकुर को 06.660 लीटर मशालेदार देशी एवं 20 लीटर चुलाई शराब कुल 26.660 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके साथ बाइक को भी जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन