दो पक्षों के बीच मारपीट में चार महिलाएं जख्मी

Updated at : 03 Jun 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट में चार महिलाएं जख्मी

दो पक्षों के बीच मारपीट में चार महिलाएं जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के ताड़पोखर महादेवपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार महिलाएं जख्मी हो गयी. प्रथम पक्ष के जख्मी रुबी देवी पति रंजीत दास, सुगनी देवी पति संजीव दास व दूसरे पक्ष के पुरन देवी पति फंटूस दास व पार्वती देवी पति सुशील हरिजन का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. प्रथम पक्ष के जख्मी रूबी देवी ने बताया कि वह अपने घर में चापानल लगवा रही थी. मिस्त्री द्वारा चापानल लगाने के लिए बांस का घेरा बनाया था. तभी पड़ोसी फंटूस दास अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर फंटूस दास, अनिरूद्ध दास ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. दूसरे पक्ष के जख्मी पुरन देवी ने बताया कि रूबी देवी चापानल लगवाने के बहाने उनकी निजी जमीन पर बांस का घेरा दे दिया. जिससे आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी. जब रूबी देवी से बांस का घेरा हटाने बोली तो रूबी देवी, गाली-गलौज करने लगी. विरोध करने पर रूबी देवी, रंजीत दास अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन