फसल बर्बाद का विरोध करने पर मारपीट, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 7:26 PM
पुलिस ने शिकायत के आलोक में मामला दर्ज करते हुए छांनबीन शुरू कर दी है
बाराहाट. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में खलिहान में रखी गयी धान की फसल को बकरी के द्वारा नष्ट किए जाने का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. मामले में पीड़ित अजय यादव ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस ने शिकायत के आलोक में मामला दर्ज करते हुए छांनबीन शुरू कर दी है. पीड़ित ने बताया है कि वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था. इस दौरान जब वापस आया तो गांव के गुलशन यादव एवं शंकर यादव उसके परिवार के सदस्यों से गाली- गलौज कर रहे थे. पता चला कि गुलशन यादव और शंकर यादव की बकरी उनके खलिहान में रखे धान की फसल को नष्ट कर रहे थे. जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो सबने मिलकर मारपीट की. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










