21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जमीन विवाद में मारपीट, युवक जख्मी

थाना क्षेत्र के चपरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के चपरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी विनय चौधरी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ अमित कुमार शर्मा ने किया. जख्मी ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व उनके पैतृक जमीन का बंटवारा हुआ है. उनके हिस्से की जमीन पर एक नीम का पेड़ आया था, जिसको लेकर उनका गोतिया मनचन चौधरी आए दिन विवाद करते रहता है. शुक्रवार की सुबह फिर मनचन चौधरी उक्त पेड़ को काटकर उन्हें देने का दबाव बनाने लगे, जिसका विरोध करने पर मनचन चौधरी, शिवम कुमार, संजय कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लोहे के सरिया से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel