आसमान में काले बादल छाते ही रजौन में गुल हो गयी बिजली

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 1:01 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवा, रिमझिम बारिश और वज्रपात के बीच कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी और जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं.

विज्ञापन

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका और रजौन सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन के समय तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ रिमझिम बारिश हुई. मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश के कारण कई बाजार और मोहल्लों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. वहीं काले बादल और हल्की हवा के बीच एहतियातन कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी गयी.

बारिश से सड़कें बनी तालाब

बारिश का पानी अचानक जमा होने से सड़क किनारे और बाजार क्षेत्रों में गंदगी और कूड़ा-कचरे का अंबार लग गया.रजौन के बीआईपी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली, जहां सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जतायी.

मूंग की फसल को नुकसान, सब्जियों को फायदा

लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गयी है. खेतों में पहले से पानी जमा था और शुक्रवार की बारिश ने समस्या और बढ़ा दी.किसानों के अनुसार, मूंग की पकी फसल को नुकसान पहुंचा है और कटाई कार्य प्रभावित हुआ है. कई खेतों में पानी जमा हो जाने से फसल खराब होने की आशंका बढ़ गयी है.हालांकि सब्जियों, फूलों और अन्य हरी फसलों को इस बारिश से फायदा पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है.

बिजली कटने से ग्रामीण परेशान

आसमान में घने काले बादल छाने और हल्की हवा चलने के साथ ही रजौन समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी.बिजली कटते ही लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश और थोड़ी हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है, जिससे काफी परेशानी होती है.

बिजली विभाग ने कहा- जल्द बहाल कर दी जायेगी आपूर्ति

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हल्के फॉल्ट और सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित की गयी है.अधिकारियों के अनुसार बारिश और मौसम सामान्य होते ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन