धोरैया में घर पर गिरा बिजली पोल, विभागीय लापरवाही से परेशान पीड़ित

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 31 May 2026 2:20 PM

विज्ञापन

Banka News : धोरैया प्रखंड के जोठा गांव में आंधी-बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जब बिजली का पोल सीधे एक घर पर गिर गया. हादसे के कई दिन बाद भी पोल नहीं हटाया गया है, जिससे पीड़ित परिवार लगातार परेशान है.

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

Banka News : प्रखंड के खड़ौंधा जोठा पंचायत अंतर्गत जोठा गांव निवासी श्रीकांत पासवान के घर पर 26 मई को आई आंधी और तेज बारिश के दौरान बिजली का पोल गिर गया था. इस घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है और वह अब रहने लायक भी नहीं बचा है.

हादसे के बाद घर को हुआ भारी नुकसान

बिजली पोल गिरने से घर की छत और संरचना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बारिश होने पर पानी सीधे घर के अंदर टपकता है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है. गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

पीड़ित श्रीकांत पासवान ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के पदाधिकारियों और मिस्त्री को फोन कर सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बिजली पोल को घर से हटाया नहीं गया है, जिससे परिवार लगातार डर और परेशानी में जी रहा है.

विभागीय उदासीनता से बढ़ी मुश्किलें

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण पीड़ित परिवार को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. क्षतिग्रस्त घर में रहना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया.

ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गिरा हुआ पोल हटाया जाए और पीड़ित परिवार को राहत दी जाए, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन