भेड़ामोड़ मैदान बना नशाखोरों का अड्डा, खिलाड़ी हो रहे परेशान

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 31 May 2026 1:37 PM

विज्ञापन

Banka News : बाराहाट प्रखंड का चर्चित भेडामोड़ मैदान इन दिनों खेल और सामाजिक गतिविधियों की जगह नशाखोरी का केंद्र बनता जा रहा है. शाम ढलते ही यहां जुटने वाली भीड़ और बिखरी शराब की बोतलें स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गई हैं.

विज्ञापन

बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Banka News : भेडामोड़ मैदान में रविवार सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक और अन्य गतिविधियों के लिए पहुंचे तो उन्हें मैदान में जगह-जगह विदेशी शराब की खाली बोतलें, नमकीन के पैकेट, पानी की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बिखरी मिली. इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया.

शाम ढलते ही मैदान बनता है नशे का अड्डा

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही युवाओं की टोलियां मैदान में जुटने लगती हैं और देर रात तक शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन किया जाता है. इससे मैदान का माहौल पूरी तरह दूषित हो गया है और आम लोगों का वहां जाना मुश्किल होता जा रहा है.

मॉर्निंग वॉक और खेल गतिविधियों पर असर

भेडामोड़ मैदान में रोजाना सुबह टहलने वाले लोग, खेलकूद के लिए आने वाले युवा और आसपास के लोग अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. गंदगी और नशे की गतिविधियों के कारण खेल का माहौल भी प्रभावित हो रहा है.

सामाजिक माहौल पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मैदान में खुलेआम शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. उनका कहना है कि यहां नियमित रूप से नशे की पार्टियां आयोजित होती हैं, जिससे सामाजिक माहौल पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मैदान की गरिमा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. साथ ही नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की अपील की गई है.

पुलिस की प्रतिक्रिया

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस नियमित गश्त कर रही है और मामले पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि मैदान में विशेष गश्ती बढ़ाई जाएगी और यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

समय रहते कार्रवाई जरूरी

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भेडामोड़ मैदान की स्थिति और खराब हो सकती है और यह क्षेत्र पूरी तरह नशाखोरी का केंद्र बन सकता है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन