वाहन के धक्के से वृद्ध घायल, रेफर

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 18 Jan 2026 7:15 PM

विज्ञापन

पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर पंजवारा धर्मकांटा के समीप रविवार को एक साइकिल सवार को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर पंजवारा धर्मकांटा के समीप रविवार को एक साइकिल सवार को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया. दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल वृद्ध की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरो तिलवारी निवासी सहदेव साह उम्र 60 वर्ष के रूप में है. सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए पंजवारा अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए उसे बाराहाट अस्पताल रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी वृद्ध के परिजनों को भी दे दी गयी है. अभी तक किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन