नौ दिवसीय राम कथा सुनने के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 06 Jun 2026 9:01 PM

विज्ञापन

शहर के अलीगंज स्थित महावीर नगर मोहल्ला में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 राम कथा नवाह ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ रही है.

विज्ञापन

बांका. शहर के अलीगंज स्थित महावीर नगर मोहल्ला में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 राम कथा नवाह ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ रही है. राम कथा व भागवत कथा करने पहुंचे बौंसी गुरुधाम के कथा वाचक आचार्य श्री ओम प्रकाश जी महाराज के द्वारा राम कथा का श्रवण कराया जा रहा है. राम कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. राम कथा सुना रहे कथा वाचक ने प्रभु श्री राम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि प्रभु श्री राम अपने आदर्श के लिए जाने जाते हैं. उनकी मर्यादा ही पुरुषों में उत्तम और हर व्यक्ति को उनकी गुणों से सीख लेनी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि जहां पर राम कथा होती है. वहां पर लोगों में से वैमनस्यता दूर होकर अपनत्व, भाईचारा और सहिष्णुता आती है. भगवान राम सर्वगुण से संपन्न थे और पिता की आज्ञा व माता कैकई की मान सम्मान को लेकर 14 वर्षों तक वनवास काटा. वनवास काटने के बाद भी वे विचलित नहीं हुए. वहीं राम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह शाम उमड़ रही है. इस संबंध में समिति के लोगों ने बताया कि राम कथा समारोह आगामी 13 जून को हवन पूर्णहूति संत सेवा, गौ सेवा, ब्रह्मण भोजन व भंडारा के साथ समापन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सत्यदेव प्रसाद, अनिल चौधरी, अतिश चौधरी, राजाराम डोकानिया, रंजीत डोकानिया, संजय मोदी, मनमोहन ठाकुर सहित पूरे मोहल्लेवासी सक्रिय है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन