सास से विवाद के बाद बहू ने खाया कीटनाशक, देवघर रेफर

पीड़ित महिला का रेफरल अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार
-पीड़ित महिला का रेफरल अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदुआरी पंचायत के मोहनडीह गांव में रविवार को घरेलू विवाद में सास से झगड़ कर पतोहू ने गुस्से में कीटनाशक खा ली. मोहनडीह गांव निवासी तूफानी यादव की 22 वर्षीया पीड़ित पत्नी काजल देवी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में पीड़ित काजल देवी की मां राधिका देवी पति जगन्नाथ यादव ग्राम भेमिया ने बताया कि पुत्री द्वारा कीटनाशक खा लिए जाने की सूचना पर वह मोहनडीह गांव पहुंची. फिर पुत्री को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










