पंजवारा में हाइवा के धक्के से साइकिल सवार जख्मी, चालक भागा
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 22 Jan 2026 8:02 PM
विज्ञापन
गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर पंजवारा चीर नदी पुल के पहुंच पथ पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन
पंजवारा.
गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर पंजवारा चीर नदी पुल के पहुंच पथ पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत खटनई गांव निवासी पवन साह (पिता शंभू साह) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पंजवारा में किराये के मकान में रहता था. जानकारी के अनुसार पवन साह गोदना गोदने का काम करता था और गुरुवार शाम काम समाप्त कर साइकिल से पंजवारा लौट रहा था. इसी दौरान पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा ने उसे धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया. डॉ. दिनेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाराहाट रेफर कर दिया. इधर, पुलिस ने मौके से हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










