जमीन विवाद में दंपती के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

Updated at : 18 Oct 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दंपती के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर का मामला

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर ज्योतिष साह और दिवाकर सिंह के बीच विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दिवाकर सिंह और उसके पुत्र मनीष कुमार, संजीव कुमार ने घर में घुसकर रेखा देवी और उसके पति ज्योतिष साह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित रेखा देवी अपने पति ज्योतिष साह के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दिवाकर सिंह व उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपित दिवाकर सिंह और उसके दोनों पुत्रों ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन