ePaper

कांग्रेस ने मनायी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

Updated at : 19 Nov 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनायी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

जिला कांग्रेस के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

बांका. जिला कांग्रेस के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. जिलाध्यक्ष कंचना कुमार सिंह के नेतृत्व में गांधी आश्रम में सर्वप्रथम प्रथम महिला प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी शौर्य और बलिदान का प्रतीक हैं. जनसंख्या नियंत्रण, 20 सूत्री विकास कार्यक्रम, एशियाई खेल, महिला सशक्तिकरण, पोखरण विस्फोट, बंगलादेश निर्माण, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति आदि बहुत कुछ उन्होंने देश को दिया. अपनी लहू का एक-एक कतरा देश को समर्पित कर शहीद हो गयी. इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय झा, महेश्वरी यादव, अली इमाम, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र झा मुन्ना, सुरेन्द्र यादव, सच्चिदानंद साह, प्रदेश महासचिव ओबीसी संजय यादव, युवा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, सोनू कुमार, महासचिव बलराम यादव, मनीष घोष, आनंदी यादव, आफताब असलम, अभिषेक कुमार, जिला प्रवक्ता नरेश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन