कर्जा नहीं लौटाने पर पुलिस से की शिकायत

भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी परमानंद चौधरी ने रजौन के चकसपिया निवासी सुनील दास के पुत्र नरेंद्र कुमार निराला पर 95 हजार रुपये लेकर वापस नहीं करने को लेकर थाना से शिकायत की है
बांका/रजौन. भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी परमानंद चौधरी ने रजौन के चकसपिया निवासी सुनील दास के पुत्र नरेंद्र कुमार निराला पर 95 हजार रुपये लेकर वापस नहीं करने को लेकर थाना से शिकायत की है. परमानंद चौधरी ने कहा है कि करीब चार साल पहले उनसे और लालूचक अंगारी थाना लोदीपुर निवासी मणिकांत चौधरी से क्रमशः 30 हजार व 65 हजार रुपये लिये थे. पहले राशि लौटाने के लिए जब मोबाइल पर कॉल करते थे, तो कॉल रिसीव करता था, लेकिन अब कॉल तक नहीं उठता है. रजौन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










