बाल संसद चुनाव : कन्या मध्य विद्यालय खगड़ा की राजनंदनी बनी प्रधानमंत्री
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 1:17 PM
विज्ञापन
Banka News : धोरैया के कन्या मध्य विद्यालय खगड़ा में बच्चों ने लोकतंत्र का शानदार उदाहरण पेश किया. उत्साह, मतदान और मतगणना के बीच बाल संसद चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न मंत्रियों का चयन किया गया.
विज्ञापन
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के धोरैया प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय खगड़ा में बाल संसद चुनाव उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया. चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का परिचय दिया. मतदान और मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसके बाद विभिन्न पदों के विजेताओं की घोषणा की गयी.63 वोटो से राजनंदनी कुमारी ने दर्ज की जीत
मतगणना के बाद वर्ग 8 की छात्रा राजनंदनी कुमारी को प्रधानमंत्री पद के लिए 63 वोट प्राप्त हुए और उन्हें विजयी घोषित किया गया.वहीं वर्ग 7 के छात्र आनंद राज को 56 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें उपप्रधानमंत्री चुना गया.शिक्षा मंत्री से लेकर खेल मंत्री तक का चयन
विद्यालय में शिक्षा मंत्री पद पर वर्ग 7 के प्रियांशु कुमार और उपशिक्षा मंत्री पद पर वर्ग 8 की तेजस्वी कुमारी को विजयी घोषित किया गया.विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री के रूप में पुष्पा कुमारी और उप विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री के रूप में सोनू कुमार चुने गये.स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री बने प्रिंस
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री पद पर प्रिंस कुमार तथा उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री पद पर नेहा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी.बाल सुरक्षा मंत्री के रूप में नक्ष कुमार और उप बाल सुरक्षा मंत्री के रूप में रचना कुमारी का चयन हुआ.सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री पद पर आदर्श कुमार तथा उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री के रूप में आंचल कुमारी को चुना गया.जल एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में सत्यम कुमार और उप जल एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में आकृति कुमारी को जिम्मेदारी मिली.विजयी प्रतिनिधियों को दिलायी गयी शपथ
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.विद्यालय परिवार ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय के विकास और छात्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जतायी.बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि बाल संसद का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना है.उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.शिक्षकों ने निभायी अहम भूमिका
चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक योगेश पाठक, प्रीतम कुमार, विजय कुमार मंडल, मो. फारूक, अनिता कुमारी, सुलोचना कुमारी, शिवानी कुमारी, जाहिदा खातून, नूतन कुमारी और पंकज कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










