शंभुगंज में राज्यस्तरीय टीम ने जनगणना कार्य का लिया जायजा
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 3:44 PM
विज्ञापन
Banka News : शंभुगंज में चल रहे जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य की जांच करने खुद पटना से राज्य स्तरीय अधिकारी पहुंचे. मोबाइल डेटा, नक्शा और मकान मार्किंग तक की बारीकी से जांच की गई.
विज्ञापन
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का गुरुवार को राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पोर्टल पर अपलोड डेटा, मोबाइल आधारित गणना और मकान मार्किंग की जांच की गई. अधिकारियों ने कार्य को संतोषजनक बताया.गुलनी कुशहा सर्किल में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य के निरीक्षण के लिए जनगणना निदेशालय बिहार, पटना के सहायक निदेशक अंगद सिंह पहुंचे. उनके साथ बांका जिला के नोडल पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने गुलनी कुशहा के सर्किल संख्या 24 में एचएलबी संख्या 167 से 174 तक किए गए कार्य का गहन निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान प्रगणक और पर्यवेक्षकों द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों की जांच की गई. अधिकारियों ने मोबाइल के माध्यम से किए गए गणना कार्य, डेटा एंट्री, नजरी नक्शा और मकान मार्किंग का भी बारीकी से अवलोकन किया.डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना प्रक्रिया
इस बार जनगणना कार्य में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. प्रगणक मोबाइल एप और पोर्टल के जरिए मकानों का विवरण दर्ज कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तकनीकी प्रक्रिया और डेटा की शुद्धता को भी परखा.राज्य स्तरीय अधिकारियों ने प्रगणक और पर्यवेक्षकों द्वारा किए गए कार्य को संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीक डेटा संग्रह बेहद जरूरी है.कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
निरीक्षण के मौके पर प्रखंड अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह, पर्यवेक्षक मनोज कुमार दीपक, फिल्ड ट्रेनर पंकज कुमार सिंह, कन्हैया भगत सहित कई प्रगणक और कर्मी मौजूद रहे.इस दौरान कन्हैया साह, प्रशांत कुमार सोनू, रंजीत चौधरी, मो. फिरोज अंसारी, निशा कुमारी, पिंटू ठाकुर और प्रीति कुमारी समेत अन्य कर्मियों ने भी निरीक्षण टीम को जनगणना कार्य की जानकारी दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










