बिजली चोरी को लेकर केस दर्ज, 28,284 रुपये का जुर्माना

Updated at : 10 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी को लेकर केस दर्ज, 28,284 रुपये का जुर्माना

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बाराहाट के कनीय विद्युत अभियंता आदित्य राज के नेतृत्व में मंगलवार को पंजवारा में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बाराहाट के कनीय विद्युत अभियंता आदित्य राज के नेतृत्व में मंगलवार को पंजवारा में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एक व्यक्ति के परिसर में बाईपास कर बिजली जलाते हुए चोरी पकड़ी गयी. इस मामले में पंजवारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के अनुसार पंजवारा निवासी आशुतोष कुमार सिंह (पिता- राजीव सिंह) के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. विभाग द्वारा विद्युत बकाया समेत कुल 28, 284 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. टीम में प्रमोद कुमार राम, विनोद कुमार चौधरी, शंभू कुमार शर्मा और गौतम कुमार दास शामिल थे.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन