सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :01 Jan 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के रायपुरा शराब फैक्ट्री के समीप गुरुवार को एक महिला को बचाने में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया.
विज्ञापन
बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के रायपुरा शराब फैक्ट्री के समीप गुरुवार को एक महिला को बचाने में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार पंकज राय व सुभाष शर्मा भागलपुर के अलीगंज मुहल्ले के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार बाइक सवार बौंसी मंदारहिल पिकनिक स्पॉट से लौट रहे थे. इसी बीच बकरी चराकर अपने घर जा रही महिला को बचाने के क्रम में बाइक सवार जख्मी हो गये. इधर जख्मी युवक को परिजन अपने के साथ भागलपुर चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




