पवई हाट से बाइक की चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

Updated at : 03 Jun 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
पवई हाट से बाइक की चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के पवई हाट खरीदारी करने आये एक युवक की बाइक हुई चाेरी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के पवई हाट खरीदारी करने आये एक युवक की बाइक चोरों द्वारा चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित बाइक स्वामी भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया गांव निवासी निरंजन कुमार ने बताया कि रविवार की संध्या वह अपने गांव से बाइक लेकर पवई हाट खरीदारी करने आया था. बाइक हाट के समीप खड़ी कर हाट में खरीदारी करने लगा. थोड़ी देर के बाद खरीदारी कर जब वापस आया तो देखा कि बाइक गायब हो चुकी है. जिसके बाद बाइक की काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. जिसके बाद सोमवार की सुबह थाना में मामले का लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन