बिहारी मंडल बने राजद प्रखंड अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
बिहारी मंडल बने राजद प्रखंड अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिहारी मंडल बने राजद प्रखंड अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

विज्ञापन

बांका/रजौन. प्रखंड राजद कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया गया. प्रखंड के राजावर निवासी बिहारी मंडल का बिहारी मंडल को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया. अध्यक्ष पद के चयन को लेकर एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक शेख अलाउद्दीन उपस्थित थे. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों के नाम का प्रस्ताव दिया. जिसमे सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर राजावर निवासी बिहारी मंडल का चयन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने के बाद मौके पर उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने बिहारी मंडल को बधाई देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया और अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत भी किया. वही इसके पूर्व राजद नेता सुबालक दास कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे. प्रखंड अध्यक्ष के चयन होने के बाद बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीतियों पर चर्चा होने के साथ-साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. मौके पर मुख्य रुप से राजद के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह, सुबालक दास, पूर्व मुखिया सुभाषचंद्र यादव, जवाहर यादव, अवधेश यादव, मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, पूर्व जिप सदस्य अनिल रजक, भोला यादव, पंसस निलेश प्रसाद, रामविलास यादव, अरविंद यादव, सुबोध यादव, नयन सिंह नटवर, मिलन यादव, प्रियरंजन रविदास, संजय यादव, अजय यादव, अरुण मंडल, अंबिका चंद्रवंशी सहित बड़ी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन