ePaper

शौच को गयी नाबालिग से छेड़खानी को ले मारपीट, महिला समेत पांच लोग जख्मी

Updated at : 29 Jan 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
शौच को गयी नाबालिग से छेड़खानी को ले मारपीट, महिला समेत पांच लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इससे महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. प्रथम पक्ष के जख्मी ने बताया कि बुधवार की रात उनकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए बहियार गयी थी. जहां डोमी मंडल का पुत्र संतोष कुमार जबरन उनकी पुत्री के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह उनकी पुत्री उक्त युवक के चंगुल से भागकर घर आयी व घटना की जानकारी अपने परिवारजनों को दी. जानकारी मिलने पर जब वह अपने परिजनों के साथ आरोपित युवक के घर पूछताछ करने गया तो डोमी मंडल, संतोष कुमार, भोजन मंडल समेत अन्य लोग उनलोगों के साथ गाली गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उनलोगों को जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी डोमी मंडल ने बताया कि बुधवार की रात जबरन उनलोगों ने उनके घर पर आकर उनके पुत्र पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें व उनकी पत्नी को जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. उधर, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन