बीडीओ ने पीएम आवास योजना के लाभुकों से किये संवाद

बीडीओ ने लाभार्थियों से मुलाकात कर सर्वे से संबंधित जानकारी ली
शंभुगंज. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर गुरुवार को शंभुगंज बीडीओ नीतीश कुमार के द्वारा कुर्मा पंचायत के अंतर्गत लालमणिचक गांव में पीएम आवास योजना के लाभुकों से सर्वे को लेकर संवाद किये गये. इस दौरान बीडीओ ने लाभार्थियों से मुलाकात कर सर्वे से संबंधित जानकारी ली. बीडीओ ने लाभुकों को बताया कि यदि सर्वेक्षणकर्त्ता द्वारा सर्वेक्षण के क्रम में अवैध राशि की मांग की जाती है, तो निम्न दूरभाष नंबर पर शिकायत किया जा सकता है. जिला का दूरभाष संख्या 6424.2223002 एवं 06424.2223004 पर सूचना दें. इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










