सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए जुटे श्रद्धालु
Published by : Shruti Kumari Updated At : 15 Jun 2026 9:06 AM
भगवान शिव की प्रतिमा
Banka Shiv Temple: जिले के प्रमुख शिवालयों में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. मंदिरों के पट खुलते ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का दौर प्रारंभ हो गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की.
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट:
Banka Shiv Temple: सावन पूर्व की सोमवारी पर जिले भर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी. दिनभर श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते रहे.
सुबह से मंदिरों में लगी रही भक्तों की कतार
जिले के प्रमुख शिवालयों में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. मंदिरों के पट खुलते ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का दौर प्रारंभ हो गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की.
प्रमुख शिवालयों में हुई विशेष सोमवारी पूजा
शहर के भयहरण स्थान एवं पंचमुखी मंदिर, अमरपुर के प्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर, बाराहाट के गोड़धुआ मंदिर तथा धोरैया के धनकुंड शिव मंदिर सहित जिले के कई शिवालयों में विशेष सोमवारी पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही.
दूध से अभिषेक के बाद हुआ जलार्पण
सभी प्रमुख मंदिरों के पट सुबह करीब पांच बजे खोल दिए गए. पट खुलने के बाद मंदिरों में स्थापित शिवलिंग का सबसे पहले दूध से अभिषेक किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की.
भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर
कई शिवालयों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और संकीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे. मंदिर परिसरों में पूरे दिन आध्यात्मिक वातावरण बना रहा.
श्रद्धालुओं ने बताया कि सोमवारी के दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










