CM सम्राट के दौरे से पहले सीवान में बदला ट्रैफिक नियम, कल बंद रहेगा यह रास्ता, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरा प्लान

Updated:
विज्ञापन

सीवान में कल बदला रहेगा ट्रैफिक नियम

Siwan Traffic News: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें.

विज्ञापन

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan Traffic News:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 16 जून 2026 को सीवान दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. वीवीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ को देखते हुए सीवान में विशेष ट्रैफिक रूट प्लान लागू किया गया है. कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं. ऐसे में यात्रा करने वालों के लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीवान में हाई अलर्ट

सीवान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

भारी वाहनों के लिए बदला गया पूरा रास्ता

मलमलिया चौक से सीवान, मैरवा और गोपालगंज की ओर जाने वाले सभी भारी एवं बड़े वाहनों को अफराद चौक, महराजगंज, दरौंदा, पचरुखी और छोटपुर होते हुए अपने गंतव्य तक जाना होगा. वहीं सीवान, मैरवा और गोपालगंज से मलमलिया की ओर आने वाले भारी वाहनों को पासवान चौक, छोटपुर बाईपास, पचरुखी, दरौंदा, महराजगंज और अफराद चौक होकर गुजरना होगा.

छोटे वाहनों के लिए भी जारी हुआ नया रूट प्लान

चार पहिया वाहन, पिकअप और अन्य हल्के वाहन तरवारा चौक से पचरुखी-हरीहरपुर, लालगढ़ मार्ग होते हुए महराजगंज-सिवान मार्ग से हरदिया मोड़ के रास्ते सिवान, मैरवा और गोपालगंज जा सकेंगे. वापसी के दौरान इन्हीं वाहनों को हरदिया मोड़ से सीवान-महराजगंज मार्ग, पचरुखी-हरीहरपुर लालगढ़ मार्ग होते हुए तरवारा चौक पहुंचना होगा.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

तरवारा चौक से वैशाखी मोड़ तक 4 घंटे पहले नो एंट्री

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभा शुरू होने से चार घंटे पहले तरवारा चौक से वैशाखी मोड़ तक आम लोगों के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान यह मार्ग केवल कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों के लिए ही खुला रहेगा. सभा में आने वाली बसों की पार्किंग सिवान-तरवारा-बसंतपुर मुख्य मार्ग के किनारे निर्धारित की गई है. प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी चालक अपनी बसों के साथ मौजूद रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.

डैम गेट से सीमित समय तक ही मिलेगा प्रवेश

तरवारा और अफराद की ओर से आने वाले छोटे वाहन सभा शुरू होने से दो घंटे पहले तक ही डैम गेट से प्रवेश कर सकेंगे. निर्धारित समय के बाद इस मार्ग पर भी आवाजाही नियंत्रित कर दी जाएगी.

जीन बाबा स्थान से मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

वैशाखी मोड़ की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को जीन बाबा स्थान के पास से पपौर वाली सड़क के जरिए सभा स्थल तक पहुंचने की अनुमति दी गई है. प्रशासन ने लोगों से इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. कार्यक्रम में शामिल होने वाली जीविका दीदियों की बसें सीवान-तरवारा-बसंतपुर मुख्य मार्ग से पीसीसी सड़क के जरिए सभा स्थल तक जाएंगी. वहीं मोटरसाइकिल से आने वाले लोगों को भी जीन बाबा स्थान के पास से पपौर वाली सड़क के रास्ते ही प्रवेश करना होगा.

घर से निकलने से पहले जरूर जान लें यह जानकारी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर 16 जून को सीवान में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. ऐसे में यदि आप सीवान, मैरवा, गोपालगंज, तरवारा, पचरुखी या महराजगंज की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो निर्धारित डायवर्जन और प्रतिबंधित मार्गों की जानकारी पहले से लेकर ही घर से निकलें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके.

Also Read: सीवान पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को पकड़ा, घर से देशी कट्टा भी बरामद, खुला चौंकाने वाला राज

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन