सीवान: चेहल्लुम जुलूस में हादसा, आग से करतब दिखाने के दौरान युवक गंभीर रूप से झुलसा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोहन बाजार में चेहल्लुम जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. ज्वलनशील पदार्थ गिरने से समीर अली आग की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाकर घायल को उपचार के लिए पहुंचाया.

विज्ञापन

Siwan chehlum procession: शहर के मोहन बाजार में बुधवार रात चेहल्लुम पर्व पर निकाले गए जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया. आग से करतब दिखाने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक की पहचान मोहन बाजार निवासी मो. आलम उर्फ भुलन के पुत्र समीर अली के रूप में हुई है.

आग का करतब दिखाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर अली जुलूस के दौरान मौके पर मौजूद था. इसी दौरान एक युवक मुंह से फूंक मारकर आग से करतब दिखा रहा था. करतब के दौरान ज्वलनशील पदार्थ समीर अली के शरीर पर गिर गया, जिससे वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया.

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई और घायल समीर अली को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए नजदीकी क्लिनिक में पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.

Also Read: आपके घर के पास होंगे स्कूल, अस्पताल और पार्क, पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन