जनरल से शिशु रोग तक सभी विभागों में चिकित्सक तैनात, ओपीडी सेवा सुचारु
सदर अस्पताल बांका
Banka Sadar Hospital OPD: जनरल ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी एवं डॉ. दिलीप कुमार ने मरीजों का इलाज किया. अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं.
Banka Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल बांका में सोमवार को ओपीडी सेवा निर्धारित समयानुसार संचालित हुई. अस्पताल में सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक मरीजों का उपचार किया गया. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती रहने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला.
जनरल ओपीडी में मरीजों का हुआ उपचार
जनरल ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी एवं डॉ. दिलीप कुमार ने मरीजों का इलाज किया. अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं.
महिला ओपीडी में महिला चिकित्सकों ने संभाली जिम्मेदारी
महिला ओपीडी में डॉ. मलकाय नायाब जहां तथा डॉ. अस्फिया फातमा ने महिला मरीजों का उपचार किया. दोनों चिकित्सकों ने नियमित जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी.
सर्जरी और अर्थो विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक रहे मौजूद
ओपीडी सर्जरी विभाग में डॉ. अहमद रजा एवं डॉ. सूरज कुमार अपनी सेवाएं देते रहे. वहीं अर्थो विभाग और इमरजेंसी सेवा में डॉ. दिनेश कुमार मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहे.
शिशु रोग विभाग में बच्चों का हुआ इलाज
शिशु रोग विभाग में डॉ. दिनेश कुमार एवं डॉ. बालकृष्ण चौधरी ने बच्चों का उपचार किया. विभाग में आने वाले बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.
नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग में भी रही व्यवस्था
नेत्र विभाग में डॉ. धर्मवीर भारती, डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार एवं अंकित कुमार ने मरीजों की जांच की. ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली तथा दंत चिकित्सा विभाग में डॉ. मनोज कुमार अपनी सेवाएं देते रहे.
फिजियोथेरेपी और ब्लड सेंटर में भी सेवाएं उपलब्ध
फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर एवं डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों को उपचार एवं परामर्श देते रहे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी की मौजूदगी में आवश्यक सेवाएं संचालित होती रहीं.
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की नियमित तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









