पंजवारा के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की धूम, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं, प्रतियोगिताओं की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभ्यास करते स्कूली बच्चे. | Prabhat Khabar Network

बांका जिले के पंजवारा स्थित आरती मिशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह है. स्कूली बच्चे देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों में पूरे जोश से जुटे हैं. ये आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और देशप्रेम को मंच प्रदान करेंगे.

विज्ञापन

बांका जिले के पंजवारा स्थित आरती मिशन स्कूल में आगामी 15 अगस्त को लेकर उत्साह का माहौल है. स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को भव्य और यादगार बनाने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटे हैं. नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं. विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीतों और कार्यक्रमों की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय पर्व का रंग साफ नजर आ रहा है.

मंच पर दिखेगा बच्चों की प्रतिभा का रंग

स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी. बच्चे डांस और भाषण प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसके अलावा ड्राइंग एवं पोस्टर डिजाइन, शतरंज और सुंदर लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गयी है.

पौधरोपण से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पौधरोपण कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है. इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का भी है.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में चल रही तैयारी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक लगातार छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं. दीपशिखा, नसीमा, पुनीता, निशा, राखी, अर्चना, प्रेमानंद, देवव्रत, दीपा, सत्यप्रकाश, सहदेव, सत्यनारायण, अंकित, बमबम, किशन और अभिनव चन्द्रशेखर सहित अन्य शिक्षक बच्चों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में सहयोग कर रहे हैं.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे अपनी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने में जुटे हैं. विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है.

नन्हे बच्चों से लेकर बड़ी कक्षाओं तक उत्साह

कार्यक्रम की तैयारियों में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं की भागीदारी है. संभव (क्लास एल), जाह्नवी (क्लास IV), विद्या (क्लास VII), अदिति (क्लास VIII), सोहानी (नर्सरी) और शिवराज (क्लास VI) सहित बड़ी संख्या में बच्चे अलग-अलग प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं.

विद्यालय में चल रही तैयारियां बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच देने के साथ स्वतंत्रता दिवस के प्रति उनके उत्साह को भी दर्शा रही हैं. 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतिभा का संगम देखने को मिलेगा.


विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन