बांका सदर अस्पताल में आज किस समय मिलेगी OPD सेवा, इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टर संभालेंगे मोर्चा
अस्पताल की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
जानें बांका सदर अस्पताल में OPD और इमरजेंसी सेवाओं के संचालन का पूरा शेड्यूल. सुबह 9 बजे से OPD शुरू होगी, वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. देखें डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर.
बांका सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सामान्य ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और विशेषज्ञ विभागों की सेवाएं निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित की जा रही हैं. पहली सामान्य ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. वहीं, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे.
दो पालियों में चलेगी सामान्य ओपीडी
सदर अस्पताल में सामान्य ओपीडी का संचालन दो पालियों में निर्धारित किया गया है. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगी. इसके अलावा अस्पताल के अन्य संबंधित विभागों की ओपीडी भी कार्यरत रहेगी. इन विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार दिया जाएगा.
अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगायी गयी है.
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलेगी.
इमरजेंसी की पहली पाली में डॉ. अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ. धर्मवीर भारती और डॉ. संजय कुमार सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी ड्यूटी पर रहेंगे. विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा ए ग्रेड एएनएम की भी ड्यूटी लगायी गयी है.
एसएनसीयू में भी तीन पालियों में चिकित्सक तैनात
नवजात शिशुओं की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए एसएनसीयू में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. कुमार अमिश और तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी अपनी सेवा देंगे.
महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तैनात रहेंगी.
आज इन विभागों में मौजूद रहे चिकित्सक
बांका सदर अस्पताल में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी संचालित हाेगी. मेडिकल ओपीडी में डॉ. दिलीप कुमार, गायनी ओपीडी में डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात मौजूद रहेंगी.
सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ. सूरज कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ. रागनी, आई ओपीडी में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार तथा ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनाफर अली ने मरीजों को देखा. डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार और फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर एवं डॉ. वकार मुस्तफा अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










