आज की ओपीडी: सदर अस्पताल में विभिन्न विभागों में डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानिए पूरी ड्यूटी सूची

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका

Banka OPD Update: सदर अस्पताल बांका में आज विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. जानिए किस विभाग में कौन चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे और इमरजेंसी सेवाओं की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट:

Banka OPD Update: सदर अस्पताल बांका में आज सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित की जाएंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

सामान्य एवं महिला ओपीडी में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार एवं डॉ विकास कुमार रजक मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ अमृता प्रीतम तथा डॉ असफिया फातमा महिला मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं इलाज उपलब्ध कराएंगी.

सर्जरी और बाल रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे मौजूद

ओपीडी सर्जरी विभाग में डॉ अपूर्वा कुमार अपनी सेवाएं देंगे. वहीं पीडियाट्रिक ओपीडी (बाल रोग विभाग) में डॉ प्रिया रानी बच्चों की स्वास्थ्य जांच और उपचार करेंगी. इस विभाग में नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का बिना भर्ती किए परामर्श और इलाज किया जाता है.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय

अस्पताल की आपातकालीन सेवा में डॉ सुरज कुमार, डॉ कुमार मयंक एवं डॉ एजाज मसीह की ड्यूटी लगाई गई है. जारी रोस्टर के अनुसार डॉ सुरज कुमार सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक, डॉ कुमार मयंक दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक तथा डॉ एजाज मसीह रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 08 बजे तक इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.

एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की होगी विशेष देखभाल

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में डॉ प्रिया रानी एवं डॉ जितेंद्र कुमार सुबह से रात 08 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे. इसके बाद रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 08 बजे तक डॉ जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

अन्य विभागों में भी चिकित्सकों की तैनाती

नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार एवं डॉ अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली तथा दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे.

ब्लड सेंटर और एनेस्थीसिया विभाग भी रहेगा सक्रिय

ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉ उस्मान गनी उपलब्ध रहेंगे. वहीं बेहोशी चिकित्सक (एनेस्थीसिया) के रूप में डॉ कुमार शैलेश एवं डॉ प्रीतम कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

जानिये कैसा रहेगा बांका का मौसम.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन