बांका में येलो अलर्ट जारी, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
आसमान में छाए हल्के बादल
Banka Weather Update: बांका जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक, वज्रपात, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. जानिए ताजा मौसम पूर्वानुमान.
बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट:
Banka Weather Update: जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बांका जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बांका, भागलपुर और आसपास के जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. जिले के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा. हालांकि तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी.
बांका की और खबरों के लिये यहां पर क्लिक कीजिये
अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद कम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक जिले में गर्मी और उमस का प्रभाव बना रह सकता है. बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट आने की उम्मीद नहीं है.
कृषि मौसम बुलेटिन में बारिश की संभावना
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी विशेष मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 जून तक बांका एवं इसके सीमावर्ती जिलों भागलपुर और मुंगेर में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा कृषि कार्यों की योजना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बनाने की सलाह दी है. वहीं आम लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










