लोडेड कट्टा के साथ आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लोडेड कट्टा के साथ आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की शोभानपुर पंचायत अंतर्गत कटोरिया गांव से पुलिस ने रविवार को लोडेड एक कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र की शोभानपुर पंचायत अंतर्गत कटोरिया गांव से पुलिस ने रविवार को लोडेड एक कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी शहबाज बकाली बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शहबाज बकाली अपने घर के सामने सड़क पर कट्टा लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला रहा था. इसकी सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही शहबाज घर के अंदर भाग गया और हथियार को छिपा दिया. हालांकि, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, इसके बाद शहबाज की निशानदेही पर घर से लोडेड कट्टा बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन