ePaper

मैनवरण गांव के समीप नकद व मोबाइल लूट मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 27 Dec 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
मैनवरण गांव के समीप नकद व मोबाइल लूट मामले में आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनवरण गांव के समीप गत 25 दिसंबर की शाम हुई एक व्यक्ति 20 हजार रुपये व मोबाइल की लूट मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनवरण गांव के समीप गत 25 दिसंबर की शाम हुई एक व्यक्ति 20 हजार रुपये व मोबाइल की लूट मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लूटपाट के आरोपित पोखरिया निवासी बाल्मिकी कुमार को दुधारी से पकड़ा. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि कुशवाहा निवासी मुकेश यादव के साथ आरोपित ने 20 हजार रुपये व मोबाइल की लूट की थी. पीड़ित के आवेदन मिलने के बाद से ही छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें एसआई सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने दुधारी से आरोपी को लूटपाट में प्रयुक्त कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि लूटपाट में शामिल अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन