साढ़ामोह नहर पुल के पास हादसा, बाइक समेत सूखी नहर में गिरा युवक
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 1:27 PM
विज्ञापन
Banka Road Accident: बांका जिले के बौसी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी. तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
विज्ञापन
बौसी बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट:
साढ़ामोह नहर पुल के पास हुए इस हादसे में घायल युवक की पहचान नयाडीह गांव निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन को झारखंड के पथरगामा स्थित ससुराल छोड़कर देर रात बाइक से घर लौट रहा था.तेज रफ्तार में बिगड़ा संतुलन
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार सुमित कुमार जैसे ही साढ़ामोह नहर पुल के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी. तेज रफ्तार के कारण वह संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सूखी पड़ी नहर में जा गिरा.हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.
सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस की टीम देर रात मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया.अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.देवघर के निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज
परिजनों ने युवक को भागलपुर ले जाने के बजाय झारखंड के देवघर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आयी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव और आसपास के इलाके में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










