डेढ़ महीने से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, बिजली संकट के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
डेढ़ महीने से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, बिजली संकट के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Banka Power Crisis: भीषण गर्मी के बीच बांका जिले के कारीदमगी गांव में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. डेढ़ महीने से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण गांव अंधेरे और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है. परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने जले ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कारीदमगी गांव में पिछले करीब डेढ़ माह से 16 केवीए का टांसफॉमर जला पड़ा है. कई बार शिकायत के बावजूद टांसफॉमर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द नया और उच्च क्षमता वाला टांसफॉमर लगाने की मांग की.

भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान लोग

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है. गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है और लोग दिन-रात परेशान हैं.ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका है. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है.

वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं दे पा रही राहत

बताया गया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बगल के 63 KVA टांसफॉमर से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है. लेकिन इससे गांव में लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है.लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण न तो पंखे ठीक से चल पा रहे हैं और न ही अन्य विद्युत उपकरण काम कर रहे हैं. गर्मी के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कारीदमगी गांव में ग्रामीणों ने जले टांसफॉमर के पास जुटकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र यादव, भुना यादव, विनोद यादव, पंचू यादव, पंकज कुमार, सरिता देवी, अर्जुन यादव, हेमलाल यादव, झुना देवी, जनता देवी, शगुन कुमार और अन्य ग्रामीण शामिल रहे. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नया टांसफॉमर नहीं लगाया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

क्या बोले विद्युत विभाग के अधिकारी

मामले को लेकर युवराज कुमार ने कहा कि समस्या को लेकर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है. नया टांसफॉमर उपलब्ध होते ही गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी और लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन