ऑटो से गिरकर युवक जख्मी, मायागंज रेफर
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

रजौन थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी सुनील मंडल सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये
विज्ञापन
बांका/रजौन.
रजौन थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी सुनील मंडल सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. जख्मी सुनील मंडल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में किये जाने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी कारू मंडल के पुत्र सुनील मंडल गुरुवार की शाम धोरैया हाट से किसी ऑटो से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ऑटो एकाएक सड़क पर बने किसी बड़े गढ्ढे में जाने से सुनील अनियंत्रित होकर चलती ऑटो से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










