शंभुगंज में बाइक की ठोकर से युवती जख्मी

Updated at : 25 Aug 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में बाइक की ठोकर से युवती जख्मी

शंभुगंज में बाइक की ठोकर से युवती जख्मी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज – इंगलिश मोड़ मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर सोनडीहा मोड़ के समीप बाइक और साईकिल के बीच आमने-सामने की ठोकर से एक युवती जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सुभाष मंडल की पुत्री सृष्टि कुमारी शंभुगंज बाजार से अपने घर गोपालपुर गांव साईकिल से जा रही थी. उक्त स्थान पर सामने से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे सृष्टि कुमारी साईकिल सहित सड़क पर गिर पड़ी और जख्मी हो गयी. वहीं बाइक सवार अपनी बाइक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी सृष्टि को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जहां सीएचसी में जख्मी सृष्टि कुमारी का इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन