आग लगने से एक दर्जन किसानों का पुआल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से एक दर्जन किसानों का पुआल जलकर राख

थाना क्षेत्र के हेमराजपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को हाइटेंशन तार के आपस में टकराने के बाद उठी चिंगारी पुआल के पूंज पर गिर गयी और देखते ही देखते आग पुआल के पुंज तेजी से फेल गया

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के हेमराजपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को हाइटेंशन तार के आपस में टकराने के बाद उठी चिंगारी पुआल के पूंज पर गिर गयी और देखते ही देखते आग पुआल के पुंज तेजी से फेल गया. घटना में करीब एक दर्जन किसानों का पुआल की पूंज जलकर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार के कारण लोग पास जाने से डरते रहे. सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा. लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण अग्निशमन दस्ता को बेरंग लौटना पड़ा. सरपंच औंकार मिश्र ने बताया कि बजरंगबली मंदिर के समीप मैदान में गांव के ही रामरूप हरिजन, खोखा हरिजन, बबलू हरिजन, फुलटुन हरिजन, सुलेखा देवी, बोढन हरिजन, चुनचुन हरिजन, नीरज हरिजन, कृष्णा हरिजन व रूपन हरिजन ने मवेशियों के चारे के लिए पुआल का पूंज लगाकर रखा था. जो पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस अगलगी में करीब एक लाख रुपये मूल्य के पुआल जलकर राख हो गया है. सरपंच ने सभी पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन