हाइकोर्ट के आदेश की होती है अवहेलना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांकाः हाइकोर्ट के आदेश को नजर अंदाज कर बालू माफिया पोकलेन का इस्तेमाल कर नदी से बालू का उठाव कर रहे हैं. हाइकोर्ट व निविदा में नियम था कि बालू उठाव में पोकलेन का इस्तेमाल नहीं होगा. साथ ही हाइकोर्ट के आदेश का मजाक जिला प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है और जिला […]
विज्ञापन
बांकाः हाइकोर्ट के आदेश को नजर अंदाज कर बालू माफिया पोकलेन का इस्तेमाल कर नदी से बालू का उठाव कर रहे हैं. हाइकोर्ट व निविदा में नियम था कि बालू उठाव में पोकलेन का इस्तेमाल नहीं होगा. साथ ही हाइकोर्ट के आदेश का मजाक जिला प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है और जिला प्रशासन है कि इस मामले को लेकर धृतराष्ट्र बना बैठा है. जिला मुख्यालय के सीमा से होकर बहनेवाली चांदन नदी में बालू का उठाव खुलेआम जारी है.
चांदन नदी में भयहरण स्थान के समीप, गैस गोदाम के समीप, विशनपुर गांव के समीप, बांकी घाट के समीप, करमा घाट के समीप, राजपुर घाट पर हो रहे बालू उठाव की ओर जिले के किसी भी अधिकारी की नजर ही नहीं जाती है. मामले में खनन विभाग भी पूरी तरह शांत है. दिन-दहाड़े बालू का उठाव बालू माफिया व जिला प्रशासन की मिली-भगत की गवाह दे रहा है. नदी में एक नहीं कई कई पोकलेन का इस्तेमाल हो रहा है. यही तक नहीं चार चक्के वाहन का ही इस्तेमाल करने का नियम है लेकिन नदी में ट्रकों की लाइन लगी रहती है.
हालांकि पुलिस की इसमें विवशता जरूर दिखायी देती है क्योंकि केवल पुलिस अपने से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती जब कि उसके साथ मजिस्ट्रेट नहीं हो. लेकिन जिला प्रशासन है कि बालू की अवैध उठाव रोकने के लिए पुलिस का साथ नहीं दे रही है. बालू के अनवरत हो रहे अवैध उठाव से किसान ही नहीं, सड़क के किनारे बसे गांव के लोग भी परेशान हैं. ग्रामीण जिला प्रशासन की नजर इस ओर आकृष्ट कराने के लिए कई बार आंदोलन से लेकर सड़क जाम तक कर चुके हैं.
वहीं रजाैन प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के चिलकावर घाट, भवानीपुर घाट, रूपसा घाट, करमा घाट आदि घाटों से बालू का अनवरत उठाव जारी है. इस प्रखंड में भी नियम को ताक पर रख कर प्रशासन की मिली-भगत से बालू का उठाव जारी है. प्रखंड क्षेत्र होने के का भरपूर फायदा बालू माफिया को मिल रहा है.
साफ तौर पर उनका मानना है कि जो वो चाहेंगे वहीं होगा. यही कारण है कि बालू की अवैध ढ़ुलाई भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग के अलावे राजवार, नावादा, पुनसिया, सिंघनान आदि मार्गो से खुलेआम जारी है. यात्रियों सहित ग्रामीणों को इसके कारण धुल धुसरित होना पड़ रहा है.
कहते हैं जिलाधिकारी
जिलाधिकारी साकेत कुमार ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो जांच करा कार्रवाई की जायेगी.
कहते हैं एसपी
एसपी पुष्कर आनंद ने कहा कि पोकलेन के प्रयोग पर रोक खनन विभाग लगा सकती है. पुलिस उसके लिए सहयोग के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










